विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

संदेश

मुझे यह जानकर हार्दिक प्रसन्नता हुई कि पुलिस विभाग द्वारा बच्चों के अधिकारों और उनके संरक्षण तथा बच्चों के साथ किए जाने वाले व्यवहार पर आधारित 'ऑनलाइन चाइल्ड सेफ्टी मॉड्यूल' लॉन्च किया जा रहा है।
बाल्यावस्था में यदि बच्चों को किसी संकट का सामना करना पड़े तो निश्चित ही उनका भविष्य प्रभावित होता है। बाल अधिकारों की रक्षा करना और बच्चों को किसी भी प्रकार के संकट से संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
यह मॉड्यूल बालकों के साथ किए जाने वाले व्यवहार एवं बाल अधिकारों के संबंध में स्वयं बच्चों सहित समाज के लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है।
मुझे पूरी आशा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बाल संरक्षण की दिशा में की जा रही यह पहल एवं ऑनलाइन चाइल्ड सेफ्टी मॉड्यूल अपने उद्देश्य को पूरा करने में अवश्य सफल होगा।

ऑनलाइन चाइल्ड सेफ्टी मॉड्यूल की सफलता के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।