गृह मंत्री, छत्तीसगढ़
यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बच्चों के प्रति लगातार संवेदनशीलता बरतते हुए एक नई पहल के रूप में Online Child Safety Module लॉन्च किया जा रहा है। बालक एक ऐसा वर्ग होता है, जिसे परिवार के अलावा समाज में भी देखरेख की आवश्यकता होती है। बच्चे घर-परिवार या समाज में उपेक्षित होंगे तो निश्चित ही अपने मार्ग से भटक सकते हैं, अतः इस पर ध्यान केंद्रित करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। मुझे खुशी है कि राज्य पुलिस द्वारा इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और नित नए उपाय कर बाल संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह Online Child Safety Module बच्चों को एवं समाज में लोगों को बाल अधिकारों के बारे में जानने व समझने में काफी सहायक होगा, जिससे बच्चों के साथ होने वाले दुर्व्यवहारों में काफी हद तक नियंत्रण लाया जा सकेगा।
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा उठाये गये इस कदम की मैं मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनका यह प्रयास अपने लक्ष्य को प्राप्त करे, यही मेरी कामना है।